Showing posts with label हिन्दी कविता. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी कविता. Show all posts

Monday, 17 September 2018

#हां_कंश_मैं...

#हां_कंश_मैं..
मैं तुच्छ
मैं स्वार्थी
मैं घृणापात्र
मरघट की राख़ मैं
नफ़रत की आंख मैं
चोर मैं
पापी अघोर मैं
लोभी मैं कामी मैं
चरित्र की खामी मैं
गुनाह मैं गुनहगार मैं
ज़ख्म मैं तलवार मैं
झूठा मैं बनावटी मैं
घटिया दिखावटी मैं
सभी पाप मैं
कर्णभेदी अलाप मैं
मृत्यु मिलाप मैं
घोर संताप मैं
लोगों की सारी पीर मैं
नैनों का नीर मैं
मैं धोखा मैं कपट
मैं आग मैं लपट
मैं असभ्य मैं गंवार
दर दर की मैं दुत्कार
नफ़रत मैं नफ़रत के लायक मैं
वीभत्स सा खलनायक मैं
कृष्ण हूं या कंश मैं ?
हां , कंश मैं..
पर सोच,
पर तेरा ही अंश मैं !!
पर तेरा ही अंश मैं !!

#thoughtful_anil©
#I_am_sinner

#हां_कंश_मैं...

#हां_कंश_मैं.. मैं तुच्छ मैं स्वार्थी मैं घृणापात्र मरघट की राख़ मैं नफ़रत की आंख मैं चोर मैं पापी अघोर मैं लोभी मैं कामी मैं चरित्...