Friday 28 April 2017

चलो चलते हैं…



चलो चलते हैं चलो चलते हैं |
इस धरा के काले बादल को ,
चलो पैरों से कुचलते हैं |
चलो… ||
कदम कदम बढ़ाने से , तय लम्बे रास्ते होते हैं |
जो हारे हों तन से मन से, वे लोग ही सस्ते होते हैं
|
महायुद्ध -संग्राम छिड़ा ,इस जीवन का
जीवन-लय से ;
जो हँसा सके इसमें गैरों को ,वे लोग फरिश्ते होते हैं |
चलो नई सुबह इक लाने को ,हम शम्मअ की तरह
जलते हैं …
चलो चलते हैं चलो चलते हैं ……

#thoughtful_anil

No comments:

Post a Comment

#हां_कंश_मैं...

#हां_कंश_मैं.. मैं तुच्छ मैं स्वार्थी मैं घृणापात्र मरघट की राख़ मैं नफ़रत की आंख मैं चोर मैं पापी अघोर मैं लोभी मैं कामी मैं चरित्...